recipe know easy recipe to make bhuna mushroom at home in hindi – रेसिपी : भुना मशरूम बनाकर जीते लें सबका दिल, Lifestyle Hindi News hindi.flexiprices.com
April 25, 2019 https://www.hindi.flexiprices.com

छोटे-से दिखने वाले मशरूम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मशरूम के सूप, सॉस और स्नैक्स के अलावा सब्जी भी कमाल के स्वाद वाली होती है। आज हम आपको भुना मशरूम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैस बनाते हैं इसे
सामग्री :
बटन मशरूम- 400 ग्राम
छोटे टमाटर- 5
कटी हुई धनिया पत्ती- 4 चम्मच
ऑरिगैनो- 1 चम्मच
रोजमेरी हर्ब- 1 चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
विधि :
मशरूम को अच्छी तरह से धोकर टिश्यू पेपर पर फैला दें, ताकि उसका पानी पूरी तरह से सूख जाए। इसके बाद मशरूम को चार-चार टुकड़ों में काट लें। टमाटर को भी दो-दो टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक बड़ा बरतन लें और उसमें मशरूम, टमाटर के टुकड़े, रोजमेरी, ऑलिव ऑयल, ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
ओवन को 220 डिग्री पर 10 मिनट तक प्री-हीट करें। बेकिंग ट्रे में बेकिंग शीट रखें और मशरूम के मिश्रण को ट्रे में कुछ-कुछ दूरी पर रखें। ट्रे को ओवन में रखें और 10 से 15 मिनट तक बेक करें। मशरूम को ओवन से निकालकर थोड़ा ठंडा करें। उसमें बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं। सर्व करने से पहले उसमें नीबू का रस मिलाएं और सर्व करें।




